टंगडार में घुसपैठ नाकाम, अरनिया में भी गोलीबारी
जागरण न्यूज नेटवर्क, श्रीनगर/बिश्नाह : कश्मीर में हालात बिगाड़ने पर आमादा पाकिस्तान ने शनिवार क
जागरण न्यूज नेटवर्क, श्रीनगर/बिश्नाह : कश्मीर में हालात बिगाड़ने पर आमादा पाकिस्तान ने शनिवार को नियंत्रण रेखा पर उत्तरी कश्मीर के टंगडार (कुपवाड़ा) सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठ करवाने का प्रयास किया, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम बना दिया। इस दौरान आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। एक आतंकी के भी मारे जाने की सूचना है। फिलहाल, पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है। इस बीच, जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया में भी पाकिस्तान ने कुछ राउंड फाय¨रग की।
जानकारी के अनुसार, तड़के करीब चार बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने टंगडार सेक्टर में भारतीय सेना की ईगल पोस्ट को निशाना बनाया। पाक ने करीब 35 मिनट तक लगातार फाय¨रग की। भारतीय जवानों ने जवाबी फायर किया तो वह शांत हो गए। घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय जवानों ने एलओसी के अगले हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों ने बताया कि 20 जाट रेजिमेंट के जवानों ने तलाशी लेते हुए स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल को तारबंदी के पास देखा। आतंकियों ने खुद को फंसते देख जवानों पर फाय¨रग कर दी और वापस भागने लगे। जवानों ने भी जवाबी फायर किया और उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। करीब दो घंटे तक घुसपैठियों और जवानों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें एक जवान जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि एक आतंकी भी मारा गया, लेकिन उसका शव बरामद नहीं हुआ है।
इधर, जम्मू में दोपहर करीब 3:15 बजे अरनिया सेक्टर सामने कुछ पाकिस्तानी रेंजर्स फाय¨रग का अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास समाप्त हुआ तो उन्होंने जाते-जाते अरनिया की मुकेश पोस्ट पर फाय¨रग कर दी, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी फाय¨रग की, जिससे पाक रेंजर्स पीछे भागने को मजबूर हो गए। विदित हो कि शुक्रवार को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरनिया सेक्टर की स्टाफ टू पोस्ट पर फाय¨रग की थी।