Move to Jagran APP

जनाधार बचाने गांव-गलियों में जाएंगी महबूबा

कश्मीर में लगातार खिसकते अपने जनाधार को बचाने के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अब हर गली-गाव में जाएंगी। उन्होंने खुद लोगों से सीधा संवाद बनाने का फैसला किया है। अपने इस अभियान के दौरान वह जिस इलाके में जाएंगी वहा पीडीपी की एक स्थानीय समिति भी बनाएंगी। इसके पदाधिकारियों की नियुक्ति आम लोगों के फीडबैक के आधार पर होगी। अभियान में पार्टी के युवा नेताओं की अहम भूमिका रहेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 07:46 AM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 07:46 AM (IST)
जनाधार बचाने गांव-गलियों में जाएंगी महबूबा
जनाधार बचाने गांव-गलियों में जाएंगी महबूबा

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: कश्मीर में लगातार खिसकते अपने जनाधार को बचाने के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अब हर गली-गाव में जाएंगी। उन्होंने खुद लोगों से सीधा संवाद बनाने का फैसला किया है। अपने इस अभियान के दौरान वह जिस इलाके में जाएंगी, वहा पीडीपी की एक स्थानीय समिति भी बनाएंगी। इसके पदाधिकारियों की नियुक्ति आम लोगों के फीडबैक के आधार पर होगी। अभियान में पार्टी के युवा नेताओं की अहम भूमिका रहेगी।

loksabha election banner

वर्ष 2018 में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के भंग होने के बाद से अब तक पीडीपी के कई वरिष्ठ नेता महबूबा का साथ छोड़ चुके हैं। इनमें से अधिकाश जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं। पुराने साथियों के साथ छोड़ने और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू होने के बाद पीडीपी के वोट बैंक को बड़ा धक्का लगा है। आम लोगों में पीडीपी की साख को बड़ा नुकसान हुआ है। दक्षिण कश्मीर जो परंपरागत रूप से पीडीपी का गढ़ कहलाता है, भी अब उसके लिए मजबूत किला नहीं रहा है। हाल ही में हुए जिला विकास परिषद के चुनावों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। जम्मू का कर चुकी हैं दौरा

महबूबा ने पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए गत माह जम्मू संभाग का दौरा किया था। वह उन इलाकों में गई थीं, जहा पीडीपी का मजबूत आधार रहा है। जम्मू से लौटने के बाद उन्होंने कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों में बैठकें कीं। इसी दौरान वह एक बार फिर निíवरोध रूप से पीडीपी की अध्यक्ष चुनी गई। उन्होंने एक दिन पहले ही पीडीपी में वरिष्ठ पदाधिकारियों को नियुक्त करने के अलावा राजनीतिक सलाहकार समिति भी बनाई है। महिलाओं पर होगा विशेष ध्यान

महबूबा के करीबियों में शामिल पीडीपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष चंद दिनों के बाद पूरे कश्मीर में जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही हैं। इस दौरान वह हर गली-गाव में घूमेंगी। स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेंगी। वह महिलाओं पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखेंगी। प्रस्तावित जन अभियान के दौरान बूथ स्तर पर पीडीपी की समितिया बनाई जाएंगी। महबूबा इन दिनों अपने प्रस्तावित जनसंपर्क अभियान की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। अगले सप्ताह तक इसका औपचारिक एलान कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.