भाजपा और कांग्रेस कर रही ¨हदुवादी सियासत : महबूबा
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कांग्रेस व भाजपा पर ¨हदुवादी सियासत करने का आरोप लगाया है। महबूबा ने गोवंश की हत्या के आरोपितों पर मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एनएसए और उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर दंगों के 100 आरोपितों के खिलाफ 38 आपराधिक मामले वापस लेने पर बुधवार को टवीटर पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मध्यप्रदेश में इस समय कांग्रेस की सरकार है। वहां कमलनाथ राय मुख्यमंत्री हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा का शासन है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। महबूबा ने टवीटर पर लिखा है कि कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क करना मुश्किल है। दोनों दलों की सियासत पूरी ¨हदुवाद से प्रेरित है। उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपितों के खिलाफ मामले वापस लिए हैं। मध्य प्रदेश में गोवंश के आरोपितायेां पर एनएसए लगाया है। उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश तक , राजनीतिक विचाराधारा के बीच अंतर अब धुंधला होता जा रहा है। कांग्रेस व भाजपा के बीच अंतर करना मुश्किल होता जा रहा है। ¨हदुवाद ही आधुनिक भारत में असली सियासत को चला रहा है।