Move to Jagran APP

उपराज्यपाल ने वीडियो कांफ्रेंस से सुनीं समस्याएं, मौके पर किया समाधान

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को लोगों की शिकायतों को ऑनलाइन सुना। इसके लिए पूरे प्रदेश से लोगों को चुना गया था। उन्होंने राज्य प्रशासन के कामकाज तथा उपराज्यपाल के शिकायत सेल की कार्यप्रणाली पर भी लोगों की राय जानी। दो घंटों के इस कार्यक्रम में कुल 19 लोगों को चुना गया था। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपराज्यपाल ने उनकी शिकायतें सुनीं। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर एसएसपी प्रशासनिक सचिव भी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:15 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 08:15 AM (IST)
उपराज्यपाल ने वीडियो कांफ्रेंस से सुनीं समस्याएं, मौके पर किया समाधान
उपराज्यपाल ने वीडियो कांफ्रेंस से सुनीं समस्याएं, मौके पर किया समाधान

राज्य ब्यूरो, जम्मू : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को लोगों की शिकायतों को ऑनलाइन सुना। इसके लिए पूरे प्रदेश से लोगों को चुना गया था। उन्होंने राज्य प्रशासन के कामकाज तथा उपराज्यपाल के शिकायत सेल की कार्यप्रणाली पर भी लोगों की राय जानी। दो घंटों के इस कार्यक्रम में कुल 19 लोगों को चुना गया था। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपराज्यपाल ने उनकी शिकायतें सुनीं। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी, प्रशासनिक सचिव भी मौजूद रहे। उपराज्यपाल ने लोगों की शिकायतों को सुनने के बाद उन्हें ं एक निश्चित समय में हल करने का आश्वासन दिया। 15 लोगों की शिकायतों को मोके पर निपटा दिया गया। अन्य शिकायतों पर सिन्हा ने अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसका मकसद लोगों के विश्वास को शिकायत सेल में बनाए रखना था। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से काम कर रहा है। यह लोगों के हितों के लिए सरकार है। उन्होंने लोगों द्वारा प्रशासन के प्रति दी गई सकारात्मक प्रक्रिया को भी सराहा। शिकायत सेल लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बना है। एक बार यह सिस्टम सही हो गया तो लोगों को कोई भी परेशानी नहीं होगी। नए सिस्टम में लोगों की शिकायतें ऑनलाइन सिस्टम में जोड़ दी जाएंगी और इनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के पास इन्हें भेज दिया जाएगा। इससे पहले सचिव सिमरनदीप सिंह ने उपराज्यपाल को शिकायतों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पचास फीसद शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। अभी तक सितंबर माह में 2529 शिकायतों का समाधान हुआ है। उपराज्यपाल ने इस पर संतोष जताया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.