Move to Jagran APP

जवानों ने भी मनाया क्रिसमस, सरहद पर गाया जिंगल बेल; देखें वीडियो

क्रिसमस सेलीब्रेट करने का एक वीडिया सोशल मीडिया पर भी चल रहा है जिसमें हमारे देश के जवान जिंगल बेल गाते सुनाई दे रहे हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 11:15 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 11:15 AM (IST)
जवानों ने भी मनाया क्रिसमस, सरहद पर गाया जिंगल बेल; देखें वीडियो
जवानों ने भी मनाया क्रिसमस, सरहद पर गाया जिंगल बेल; देखें वीडियो

श्रीनगर, एएनआइ। क्रिसमस ईसाईयों का सबसे बड़ा त्योहार है, हालांकि अब अन्य धर्मों के लोग भी इसे मनाने लगे हैं। कई दिनों पहले से ही इस त्योहार को लेकर बाजारों में रोनक लगनी शुरू हो जाती है। आज हर कोई अपने अंदाज में क्रिसमस का त्योहार मनाता नजर आ रहा है। इसी तरह क्रिसमस सेलीब्रेट करने का एक वीडिया सोशल मीडिया पर भी चल रहा है, जिसमें हमारे देश के जवान जिंगल बेल गाते सुनाई दे रहे हैं।

loksabha election banner

वीडियो में लाइन ऑफ कश्मीर यानी एलओसी पर तैनात जवान जिंगल बेल गाते दिख रहे हैं और चारों तरफ दूर तक फैली बर्फ के बीच जवान सांता के साथ क्रिसमस सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस वक्त एलओसी पर पारा काफी कम है और दूर दूर तक बस बर्फ ही फैली है। जवानों ने बर्फ का एक सांता बनाया है जबकि वीडियो में एक जवान भी सांता की ड्रेस पहने नजर आ रहा है। सारे जवान सांता के साथ जिंगल बेल गुनगुनातो हुए क्रिसमस का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "मेरी क्रिसमस! आज खुशी के साथ हम जीसस क्राइस्ट के विचारों को याद करते हैं. उन्होंने सेवा और करुणा की भावना को चित्रित किया और पीड़ितों की सेवा में अपने जीवन को खपा दिया। उनके विचारों ने दुनियाभर में लाखों को प्रभावित किया।" उनके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी क्रिसमस की बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.