कश्मीर में बिछी बर्फ की चादर, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, उड़ानें भी रद; एवलांच का अलर्ट
kashmirhimpat, श्रीनगर में बर्फबारी, बिजली-पानी की सप्लाई प्रभावित,उच्च पवर्तीय क्षेत्रों में हिमस्खलन का अलर्ट, कई संपर्क मार्ग बंद,कारगिल जिला सबसे अधिक ठंडा रहा।
जेएनएन, जम्मू : जम्मू कश्मीर में मौसम लगातार तीसरे दिन भी बिगड़ा रहा। पूरे कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है। जबकि जम्मू में दिनभर बादल छाए रहे। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोपहर तक खुला रहा, लेकिन शाम को आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा। इस कारण हाईवे पर जगह-जगह वाहनों को रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने पांच जनवरी तक बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है।
उधर, श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानें सुबह तय समय पर उड़ीं, लेकिन दोपहर बाद खराब रोशनी के चलते उड़नों को रद्द करना पड़ा। पूरे राज्य में कारगिल जिला सबसे अधिक ठंडा रहा। लोलाब में सबसे ज्यादा डेढ़ फीट बर्फ गिरी। वहीं कश्मीर प्रशासन ने उच्च पवर्तीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते गत बुधवार से राज्य में मौसम खराब चल रहा है। शुक्रवार सुबह उच्च पवर्तीय इलाकों में फिर बफर्बारी शुरू हो गई। श्रीनगर व साथ सटे इलाकों में तो दोपहर तक आसमान घने बादलों से ढका रहा, लेकिन दोपहरबाद बर्फ गिरने लगी। गुलमर्ग में शाम चार बजे तक 6 इंच, सोनमर्ग में 9 इंच, जवाहर सुंरग के निकट 5 इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई थी। श्रीनगर में शाम चार बजे तक 2 इंच बर्फ गिरी।
कुपवाड़ा-टंगडार, कुपवाड़ा -मछेल और बांडीपुर-गुरेज मार्ग बंद हो गए हैं। अधिकांश इलाकों में बिजली व पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर सुबह वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की तरफ रवाना किया। दोपहर बाद किसी भी वाहन को जम्मू जाने की अनुमति नहीं दी गई। शाम को हाईवे को बंद कर दिया गया। जम्मू व कश्मीर में सैकड़ों वाहन जगह-जगह फंस गए हैं।
श्रीनगर हवाई अड्डे पर दोपहर तक तो विमानों का आवागमन सुचारु ढंग से जारी रहा, लेकिन दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी व कम रोशनी के कारण सभी उड़ानें रद्द की गई। 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले एक महीन से बदं है। जम्मू संभाग के राजौरी-पुंछ से होते हुए दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जोड़ने वाला मुगल रोड भी बर्फबारी कारण बंद है।
श्रीनगर-लेह राजमार्ग तथा मुगल रोड पर बर्फ हटाने का काम जारी है। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि इन दोनों मार्गों पर रात में पारा कईं डिग्री नीचे चले जाने के कारण मार्ग को बहाल करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ट्रैफिक विभाग के अनुसार 300 किलोमिटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा वाहनों की बहाली की है। श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहन भेजे गए। किसी वाहन को इसकी विपरीत दिशा में जाने की इजाजत नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी पांच जनवरी तक राज्य में बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद ही मौसम में सुधार होना शुरू हो जाएगा। वहीं जम्मू शहर में शुक्रवार सुबह की शुरुआत धूप से हुई बाद में बादल छा गए।
न्यूनतम तापमान
श्रीनगर : माइनस 3.2 पहलगाम : माइनस 6.8 गुलमर्ग : माइनस 10.0 डिग्री कारगिल : माइनस18.6 लेह : माइनस 14.5 जम्मू : 4.5 कटड़ा 5.8 बटोत 1.1 बनिहाल : 2.7 भद्रवाह माइनस 2 हिमस्खलन की चेतावनीताजा बफर्बारी के चलते वादी के उच्च पवर्तीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा फिर से मंडरा रहा है। मंडलायुक्त ने वादी के बांडीपुर, बड़गाम, बारामूला, गांदरबल, शौपियां, कुलगाम, पुलवामा तथा अनंतनाग जिलों के उच्च पवर्तीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर इन जिलों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। बर्फबारीगुलमर्ग 6 इंच श्रीनगर 4 इंच नोगाम : 1 फीटहंदवाड़ा : 2 फीट कुपवाड़ा, टंगमर्ग : पांच इंच