गुरेज में हिमस्खलन की चपेट में आए छात्र को सेना ने बचाया
कश्मीर में गुरेज सेक्टर में सेना ने एक छात्र को बचाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 01:39 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:16 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आ गए एक विद्यार्थी को सेना के जवानों ने बचा लिया। सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह स्कूल जाते हुए गुरेज का एक विद्यार्थी हिमस्खलन में दब गया। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पास स्थित सेना को दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना के जवान विद्यार्थी को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। सेना के खोजी कुत्ते को इस्तेमाल कर उस जगह को तलाश लिया गया यहां पर विद्यार्थी बर्फ में दबा था। जवानों ने तीन घंटे की मशक्कत कर बर्फ से विद्यार्थी को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे फौरन सेना के अस्पताल पहुंचाकर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। सेना की त्वरित मुहिम के कारण विद्यार्थी की जान बच गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें