Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, रविवार से मौसम में होगा सुधार

snowfall कश्मीर घाटी में शनिवार से ताजा बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में सुधार होगा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:05 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:05 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, रविवार से मौसम में होगा सुधार
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, रविवार से मौसम में होगा सुधार

श्रीनगर, जेएनएन। कश्मीर घाटी में शनिवार से ताजा बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में सुधार होगा। अधिकारी ने कहा कि रात भर बादल छाने के कारण जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ, जिससे शीत लहर की स्थिति में थोड़ी राहत मिली।

loksabha election banner

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 0.9 और गुलमर्ग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में, कारगिल में शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और लेह में शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और द्रास के शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे सबसे ठंडा स्थान रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा 6.6, बटोटे 1.8, बनिहाल में 0.7 और भद्रवाह में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग, मुगल रोड, श्रीनगर-लेह राजमार्ग और गुरेज और तंगधार की तरफ जाने वाले पहाड़ी दर्रो वाले मार्ग बंद हैं। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पीर पंजाल और पहलगाम सहित ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। प्रशासन ने शहर में सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू करवा दिया।

तीन घंटे के लिए घाटी से जम्मू की तरफ खुला हाईवे

जवाहर सुरंग पर बर्फबारी और फिसलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे शुक्रवार को दिन भर बंद रहने के बाद शाम को तीन घंटे के लिए खुला। इस दौरान घाटी से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया। शनिवार को हाईवे जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों के लिए सुबह साढ़े पांच बजे से खोल दिया जाएगा। शुक्रवार को ताजा बर्फबारी से जम्मू श्रीनगर हाईवे पर श्रीनगर से जम्मू की तरफ आने वाले ट्रैफिक को अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद घाटी तरफ लोअर मुंडा की तरफ बर्फबारी और फिसलन के कारण हाईवे पर वाहनों को नहीं छोड़ा गया। वहीं आपात स्थिति में कई छोटे यात्री वाहनों को छोड़ा गया। शाम को बर्फ हटाने के बाद हाईवे को जम्मू जाने वाले वाहनों के लिए खोल दिया गया और रात सवा नौ बजे तक हाईवे वाहनों के लिए खुला रहा। इसके बाद जवाहर सुरंग को बंद कर यातायात को रोक दिया गया।

वहीं शाम के समय जवाहर सुरंग पर हल्की बर्फबारी भी हुई। इस बारे में नेशनल हाईवे रामबन के एसएसपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसएसपी संजीव खजूरिया ने बताया कि बर्फंबारी की वजह से हाईवे सुबह से बंद था। बर्फ हटाने के बाद शाम छह बजे से सवा नौ बजे तक इसे घाटी से जम्मू जाने वाले वाहनों के लिए खोला गया। इससे पहले भी बीच बीच में आपात स्थिति के वाहनों को जाने की अनुमति देकर उनको निकाला गया। मौसम साफ रहा तो शनिवार को हाईवे जम्मू से श्रीनगर के लिए खोला जाएगा। सुबह साढ़े पांच बजे जम्मू से घाटी के लिए वाहन छोड़े जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.