Move to Jagran APP

ठंड पर भारी सैलानियों की मस्ती

जेएनएन श्रीनगर/जम्मू जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल-फिलहाल में लोगों क

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 09:18 AM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 09:18 AM (IST)
ठंड पर भारी सैलानियों की मस्ती
ठंड पर भारी सैलानियों की मस्ती

जेएनएन, श्रीनगर/जम्मू: जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल-फिलहाल में लोगों को कोई राहत की किरण भी नजर नहीं आ रहा है। कश्मीर में शुक्रवार को धूप निकलने के बावजूद जमा देने वाली ठंड है। जम्मू संभाग में पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे। ठंडी बयार बहने से जनजीवन बुरी तरह से ठिठुर रहा है। वहीं, जम्मू श्रीनगर हाईवे शुक्रवार को खुला रहा। कश्मीर की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को ही रवाना किया गया। इनमें से अधिकतर वाहन वह थे, जो रास्ते में फंसे हुए थे।

loksabha election banner

चिल्ले कलां के बावजूद श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में लगातार धूप निकल रही है। इसके बावजूद पारा लगातार नीचे गिर रहा है। डल झील समेत वादी के अधिकांश जल स्रोत जम गए हैं। पीएचई विभाग की पाइपलाइन में पानी जम गया है, जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। प्रसिद्ध डल झील में शुक्रवार सुबह लोगों को जमे पानी की मोटी परतों को तोड़ते देखा गया।

श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान -5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो मौजूदा सीजन में सबसे कम है। हालांकि, अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में शनिवार को भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। कोकरनाग का न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 और कुपवाड़ा का तापमान माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान -20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 11.5 और न्यूनतम पारा 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सर्द हवाएं मुश्किलें पैदा कर रही हैं। जम्मू में शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -12.0, जबिक गुलमर्ग में का न्यूनतम तापमान -9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाईवे खुला जरूर रहा, लेकिन कश्मीर जाने वाले छोटे वाहनों को ही आगे जाने दिया गया, जोकि पहले से रास्तों में फंसे थे। अधिकारी के अनुसार कश्मीर की ओर जाने वाले किसी भी नए वाहन को जम्मू के पास नगरोटा टोल पोस्ट से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। यहां एक हजार से अधिक वाहनों को अलग-अलग जगहों पर रोका गया है। उन्होंने बताया जैसे ही बड़े वाहनों के लिए हाईवे को सुचारु बना लिया जाएगा, वैसे ही ट्रकों आदि को छोड़ दिया जाएगा। वहीं, किश्तवाड़ जिले के गुलाबगढ़ से हिमाचल प्रदेश के केलाड़ को जोड़ने वाले मार्ग पर शबाश के पास थांब नाला में ग्लेशियर आ गया। इससे यह मार्ग बंद हो गया। ग्रेफ के कर्मचारी मशीनरी के साथ इसे खोलने में जुटे हैं। शनिवार को दोपहर बाद तक इसे खोले जाने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.