कश्मीर रेंज के 973 कांस्टेबलों की पदोन्नति के आदेश
राज्य ब्यूरो श्रीनगर इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आइजीपी) कश्मीर एसपी पाणि ने मंगलवार को कश्म
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आइजीपी) कश्मीर एसपी पाणि ने मंगलवार को कश्मीर रेंज के 973 कांस्टेबलों की पदोन्नति के आदेश जारी किए। उन्होंने दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम का दौरा कर सुरक्षा परिदृश्य का भी जायजा लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आइजीपी ने अपने कार्याधिकार क्षेत्र में 973 कांस्टेबलों को बतौर सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल पदोन्नत किया है। इनमें से 969 कांस्टेबलों को सिलेक्शन ग्रेड पदोन्नत करने के औपचारिक आदेश जारी किए गए हैं। जबकि चार अन्य को सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल पदोन्नत होने के आदेश विभागीय औपचारिकताओं और कार्रवाई पूरा होने पर जारी किए जाएंगे। आइजीपी ने जिला कुलगाम का भी दौरा किया।
उन्होंने जिला पुलिस लाइन में दक्षिण कश्मीर रेंज के डीआइजी अतुल कुमार गोयल की मौजूदगी में कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिकबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कुलगाम में सुरक्षा व्यवस्था का माहौल बनाए रखने के उपायों पर विचार विमर्श करते हुए आतंकरोधी अभियानों की रणनीति पर भी चर्चा की।