Move to Jagran APP

जेकेएएस के 40 अधिकारियों को मिलेगा आइएएस कैडर

जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के 40 अधिकारियों को जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) कैडर में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही वह एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम यूनियन टेरिटरी) कैडर प्रदान किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 05:48 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 05:48 AM (IST)
जेकेएएस के 40 अधिकारियों को मिलेगा आइएएस कैडर
जेकेएएस के 40 अधिकारियों को मिलेगा आइएएस कैडर

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के 40 अधिकारियों को जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) कैडर में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही वह एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम यूनियन टेरिटरी) कैडर प्रदान किया जाएगा। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत 31 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर व लद्दाख में पुनर्गठित हुआ। इसके बाद गृह मंत्रालय ने इसी वर्ष जनवरी में जम्मू कश्मीर आइएएस कैडर को एजीएमयूटी में शामिल कर दिया।

loksabha election banner

जेकेएएस कैडर के अधिकारियों को आइएएस कैडर में शामिल करने का मामला करीब नौ साल से लटका हुआ था। महाप्रशासनिक विभाग के सचिवायुक्त मनोज द्विवेदी ने जेकेएएस अधिकारियों को आइएएस कैडर में शामिल किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दो-तीन माह पहले करीब 200 अधिकारियों को पदोन्नत भी किया गया है। अब कुछ योग्य अधिकारियों को आइएएस कैडर में शामिल किया जाएगा। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को जहा भी अवसर मिलेगा, उन्हें वहीं पर लोगों की पूरी निष्ठा और समर्पण की भावना से सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए।

अधिकारियों ने बताया कि आइएएस कैडर में करीब 40 अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। इन्हें अलग-अलग वर्ष के आधार पर यह कैडर मिलेगा और इनमें से करीब सात अधिकारी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर को 137 आइएएस अधिकारी आवंटित हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 58 ही जम्मू कश्मीर में कार्यरत हैं, जबकि नौ अन्य केंद्र सरकार को प्रतिनियुक्ति के आधार पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जेकेएएस कैडर के अधिकारियों को आइएएस कैडर प्रदान करने से जम्मू कश्मीर में आइएएस कैडर के अधिकारियों की कमी भी दूर होगी और प्रशासनिक कार्य भी तेज होंगे। जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से सबसे ज्यादा लाभान्वित 1999 बैच के जेकेएएस अधिकारी ही होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.