गर्मी व तेज धूप में घरों से निकलना मुश्किल
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में अब दिन के समय चलने वाली लू के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jun 2018 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 06:34 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में अब दिन के समय चलने वाली लू के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लू के कारण दिन के समय लोगों ने अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है। सफर में भी लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। इस कारण बाजार में मंदी का आलम है।
सुबह आठ बजे से सूर्य देव अपने विकराल रूप में आ जाते हैं। दोपहर बारह बजे के बाद बाजार में सन्नाटा छा जाता है। उस समय केवल दुकानदार ही सड़कों पर दिखाई देते हैं। आम लोगों का तो निकलना भी मुशकिल हो जाता है। जल्द ही बारिश न हुई तो इससे भी अधिक गर्मी यहां की आवाम को सहन करनी पड़ सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें