तम्देह पर किया दिल खोल कर दान
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में शुक्रवार को नौशहरा के लोगों ने दिल खोलकर दान दिया एवं बाजार में छबी
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में शुक्रवार को नौशहरा के लोगों ने दिल खोलकर दान दिया एवं बाजार में छबील लगाई, जहां हर आने जाने व्यक्ति को पानी मीठा पानी पिलाया गया।
हिंदू धर्म में तम्देह का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन दान देने से परिवार में सुख शांति रहती है। जो दान अपने पूर्वजों के नाम किया जाता है उसमें कहा जाता है कि यह दान सीधे उनको किया जाता है इसलिए इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है। शुक्रवार को सुबह से ही नौशहरा के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ था। यहां भक्तों ने आकर भगवान के चरणों में पूजा की एवं परिवार में सुख शांति के लिए दान किया।
वहीं, बाजार के विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी की छबील लगाई गई। यहां हर वाहन में बैठे एवं राहगीरों को पानी पिलाया गया।