संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज
संवाद सहयोगी सुंदरबनी उप जिला सुंदरबनी के तहत आने वाली तहसील सयोट के गांव खुई डेरी
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला सुंदरबनी के तहत आने वाली तहसील सयोट के गांव खुई डेरी एक व्यक्ति का शव उसके घर पर ही बिस्तर पर पड़ा मिला।
बताया गया है कि व्यक्ति द्वारा स्वयं को फंदा लगा लिया था, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुई डेरी गांव निवासी रामलाल पुत्र बाल कृष्ण घर पर अकेला था। वह कच्चे मकान में सो रहा था। बताया गया है कि उसके बेटे ने उनका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ देखा। इसके बाद इसकी जानकारी तत्काल थाना पुलिस धर्मशाला को दी गई। पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लिया और सुंदरबनी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया।
वहीं, पुलिस ने सारे मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।