गैरहाजिर तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
संवाद सहयोगी नौशहरा अतिरिक्त जिला आयुक्त नौशहरा ने शुक्रवार को किला दरहाल तहसील
संवाद सहयोगी , नौशहरा :
अतिरिक्त जिला आयुक्त नौशहरा ने शुक्रवार को किला दरहाल तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के तीन कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। एडीसी ने इन तीनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
अतिरिक्त जिला आयुक्त नौशहरा सुखदेव सिंह ने किला दरहाल तहसील का औचक दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां तीन कर्मी गैर हाजिर पाए गए। उन्होंने उसी समय तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद उन्होंने पीएचई कार्यालय किला दरहाल का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को भी सुना और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आप लोगों की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।