राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री अकादमी में चयनित होकर सुंदरबनी का बढ़ाया मान
संवाद सहयोगी सुंदरबनी क्षेत्र के एक मेधावी बच्चे का आरआइएमसी में चयन हुआ है। राष्ट्रीय
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी :
क्षेत्र के एक मेधावी बच्चे का आरआइएमसी में चयन हुआ है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा था। इसी लिस्ट में अपना स्थान पक्का करते हुए सुंदरबनी के मरचोला गांव के रहन वाले आर्यन देव पुत्र अर्जुन शर्मा ने अपने स्कूल के साथ-साथ सुंदरबनी और जिले का गौरव बढ़ाया है।
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून में हर राज्य का एक ही बच्चा चयनित होता है। सुंदरबनी के दो बच्चे पहले ही आरआइएमसी में प्रवेश कर चुके हैं। इस तरह केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के तीन बच्चों का आरआइएमसी में जाना गर्व की बात है।
वहीं, आर्यन ने इसका सारा श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को देते हुए कहा है कि वह उनके आशीर्वाद से आगे कामयाबी की बुलंदियो को छुएंगे और सैन्य अधिकारी बनकर देश सेवा करेंगे।