Move to Jagran APP

दशहरा पर्व पर आरएसएस ने की शस्त्र पूजा

जागरण संवाददाता राजौरी दशहरा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शाखा मैदान राजौर

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 01:03 AM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 01:03 AM (IST)
दशहरा पर्व पर आरएसएस ने की शस्त्र पूजा
दशहरा पर्व पर आरएसएस ने की शस्त्र पूजा

जागरण संवाददाता, राजौरी : दशहरा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शाखा मैदान राजौरी में शस्त्र पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने हथियारों की पूजा की। उसके बाद नगर में ही पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें मात्र युवक कार्यकर्ता ही शामिल हुए।

loksabha election banner

सबसे पहले शाखा ग्राउंड में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया। उसके बाद संघ के कार्यकर्ताओं ने शाखा ग्राउंड से लेकर मिनी स्टेडियम तक पथ संचलन किया। जिन भी क्षेत्रों से पथ संचलन निकला, उन क्षेत्रों में पुष्प वर्षा के साथ संघ के कार्यकर्ताओं को स्वागत किया गया। संघ के कार्यकर्ता देशभक्ति के गीत गाते हुए कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

इसी क्रम में विजयदशमी पर्व पर आधार शिविर कटड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन किया। कटड़ा के रघुनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तारक कटड़ा नगर अरुण भगत ने विजयदशमी पर्व पर प्रकाश डाला और इस पर्व की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया।

अरुण भगत ने बताया कि आज ही के दिन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीय एकता के साथ ही सामाजिक कायरें में पूरी तरह से सक्रिय है, जिसको लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई तरह के कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से करवाए जा रहे हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने शस्त्रों का पूजन कर विजयदशमी पर्व मनाया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह संजय अरोड़ा के साथ ही शिवकुमार शर्मा, राकेश दुबे, राजेंद्र मेंगी, आशीष गंडोत्रा, अनुज सेंसन, निशात गुप्ता, श्यामलाल पादा, विजय पादा, सुंदर दास, रमेश चंद्र, अक्षय कुमार, आदित्य शर्मा के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.