Move to Jagran APP

संघ ने पथ संचालन कर किया शक्ति प्रदर्शन

संवाद सहयोगी सुंदरबनी उपजिला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयादशमी पर्व के मौके पर मंग

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 02:07 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:38 AM (IST)
संघ ने पथ संचालन कर किया शक्ति प्रदर्शन
संघ ने पथ संचालन कर किया शक्ति प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उपजिला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयादशमी पर्व के मौके पर मंगलवार को शहर में पथ संचलन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता व विश्व बंधुत्व का भी संदेश दिया। अपनी 94 वर्षो की साहसिक यात्रा पूरी करने के बाद स्थापना दिवस के रूप में 10 वर्ष से लेकर 90 वर्ष की आयु के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस मौके पर रैली में स्वयंसेवक पारंपरिक वेशभूषा में पैदल चल रहे थे।

loksabha election banner

सुंदरबनी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू हुआ पथ संचलन शहर के कई मुख्य मार्गो से गुजरते हुए अस्पताल रोड, कांगड़ी मार्केट आदि मुख्य बाजारों से होता हुआ वापस स्कूल पहुंचा। इस दौरान सह प्रांत प्रमुख गगन कुमार ने कहा कि विजयादशमी का बड़ा ही खास महत्व है। मां दुर्गा की आराधना कर इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत की ओर आशा की निगाह से देख रहा है। हिदुत्व के मार्ग पर चल कर ही विश्व बंधुत्व को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है, जिससे देश को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संघ देश सेवा के साथ साथ आम लोगों की सेवा के लिए भी कार्य करता है। संघ किसी को लड़ाने का कार्य नहीं करता, बल्कि देश को जोड़ने का कार्य करता है। हमारा हर कार्यकर्ता देश सेवा के लिए हर समय तैयार रहता है। देश के किसी भी हिस्से में आई आपदा के बाद हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों की हर जगह मदद की हैं। आज देश भर में आरएसएस विजयादशमी पर अपना स्थापना दिवस मना रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.