भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के बेला में टगयोत्रा बिरादरी के देव स्थान पर शुक्रवार को विशाल भंडा
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 08:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा :
कस्बे के बेला में टगयोत्रा बिरादरी के देव स्थान पर शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
देव स्थान पर सुबह दस बजे पूजा-अर्चना की गई, उसके बाद महिलाओं द्वारा कीर्तन किया गया। इसके बाद प्रसाद का भोग लगाकर कन्या पूजन कर भंडारा आम जनता के लिए खोल दिया गया। नौशहरा के लोगों ने देव स्थान पर माथा टेक कर अपने परिवार में सुख एवं शांति के लिए कामना की एवं लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
देव स्थान के प्रति लोगों की काफी आस्था है। यहां हर फसल के बाद भंडारा किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें