दरहाल में कॉलेज नहीं खुलने पर होगा प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, राजौरी : दरहाल में सरकार कई वर्षो से कॉलेज खोलने में आनाकानी कर रही है। अब सरकार ने
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 08:01 PM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : दरहाल में सरकार कई वर्षो से कॉलेज खोलने में आनाकानी कर रही है। अब सरकार ने कई नए कॉलेज खोलने का प्रस्ताव मंजूर किया है। इसके बावजूद दरहाल में कॉलेज खोलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कॉलेज खोलने की मांग को लेकर विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
दरहाल विकास फोरम के चेयरमैन जाहिद सरफराज मलिक ने कहा कि अगर क्षेत्र में जल्द कॉलेज के निर्माण के लिए प्रयास नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करेंगे। दरहाल में कॉलेज खोलने के लिए पहले भी प्रदर्शन किया गया है। अब हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें