रसाना मामले में राजनीति बंद करे भाजपा : शफी डार
जागरण संवाददाता, राजौरी : रसाना मामले में भाजपा राजनीति कर हालात बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्र
जागरण संवाददाता, राजौरी : रसाना मामले में भाजपा राजनीति कर हालात बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। केंद्र सरकार में भाजपा के मंत्री कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, उनका जुर्म क्या है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शफी डार ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि रसाना मामले पर भाजपा के नेता व मंत्री राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि हमने अपने दो मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अब कांग्रेस भी अपने प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई करे। भाजपा के दो मंत्रियों ने आरोपियों का साथ दिया और उनके पक्ष में निकाली गई रैली में शामिल हुए। हमारे प्रदेश अध्यक्ष पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हमारे प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के दौरे के बाद ही कार्रवाई हुई। शफी डार ने कहा कि जिसने गलत किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इस मौके पर सुभाष वैद्य, इफ्तिखार डार, राजेंद्र ¨सह, प्रमोद जस्याल व फारूक खान मौजूद थे।