पार्टी को मजबूत बनाना कांग्रेसियों का लक्ष्य
जागरण संवाददाता, राजौरी : यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फैयाज मिर्जा का राजौरी पहुंचने पर क
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 08:46 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 08:46 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फैयाज मिर्जा का राजौरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष सोनू शर्मा भी उनके साथ थे। इस अवसर पर फैयाज मिर्जा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो नई जिम्मेदारी दी है वह उसे निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिले में पार्टी को मजबूत करना उनका लक्ष्य है।
उपाध्यक्ष सोनू शर्मा ने कहा कि यूथ कांग्रेस में काफी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं। युवाओं के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत हो रही है। उनका प्रयास रहेगा की अधिक से अधिक युवा पार्टी में शामिल हो, जिससे पार्टी मजबूत बने। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें