राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर किया जागरूक
जागरण संवाददाता, राजौरी : राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर उपजिला नौशहरा में बड़े पैमाने पर कार्य
जागरण संवाददाता, राजौरी : राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर उपजिला नौशहरा में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर सीमांत क्षेत्रों के लोगों के साथ ग्रामीणों को भी केंद्रीय योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
मुख्य समारोह हनजाना ठकरा क्षेत्र में आयोजित किया गया। आइएएस अधिकारी तसनीम माजिद गनेई व विनेश पचनंदा जिन्हें केंद्र सरकार ने भेजा है, क्षेत्रवासियों को पंचायतों के विकास के लिए चलाई जा रही केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह से ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। लोगों को हर छोटी-बड़ी योजना के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सीमांत क्षेत्रों के लोग मौजूद थे।