दूसरे दिन भी मनाया भाजपा की जीत का जश्न
संवाद सहयोगी नौशहरा जहां पूरा देश भाजपा की जीत का जश्न मना रहा है वहीं पाक सीमा के साथ
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 06:46 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : जहां पूरा देश भाजपा की जीत का जश्न मना रहा है वहीं पाक सीमा के साथ सटे नौशहरा में सीमावर्ती गांवों के लोगों का उत्साह भी देखने लायक है। लोगों ने गांवों में रैलियां निकाल कर भाजपा की जीत का जश्न मनाया।
जानकारी के अनुसार मानपुर गांव से भाजपा की जीत की खुशी में बाइक कार रैली निकाली गई जो कि सीमाओं से होती हुई निकली। इसके अलावा भाजपा के नगर निगम के प्रधान नरेन्द्र शर्मा द्वारा भी आज बाजार में हलवे का प्रसाद भाजपा की जीत की खुशी में बांटा।
इसके अलावा सेरी, लम्बेडी, नौनिहाल, झंगड, लाम, लडोका समेत दर्जनों गांवों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें