बेटे और बेटियों में फर्क नहीं समझें
संवाद सहयोगी नौशहरा कस्बे के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नौशहरा में शुक्रवार
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नौशहरा में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिरिक्त जिला आयुक्त नौशहरा सुखदेव सिंह सम्याल और एएसपी नौशहरा गिरदारी लाल शर्मा मौजूद रहे।
स्कूल की कन्याओं को संबोधित करते हुए सुखदेव सिंह सम्याल ने कहा कि आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। अब वक्त आ गया है कि अंधविश्वास को तोड़ कर आगे निकाला जाए। उन्होंने कहा कि कन्या है तो सुखी परिवार है। इसलिए लोगों को बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझना चाहिए। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। एडीसी और एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
कार्यक्रम को स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल गुजराल एवं डिप्टी सीईओ जेपी सिंह ने संबोधित किया।