दस घंटे ठप रही बिजली की सप्लाई
संवाद सहयोगी सुंदरबनी क्षेत्र के गांव भजवाल में रविवार की रात बरसात के कारण कई स्थानों पर
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 01:57 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : क्षेत्र के गांव भजवाल में रविवार की रात बरसात के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। यह सप्लाई करीब दस घंटे तक ठप रही। विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दस घंटे बाद सप्लाई को बहाल कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात हुई जोरदार बरसात और आंधी के कारण कई पेड़ सप्लाई लाइन के तारों पर गिर गए, जिससे बिजली सप्लाई अचानक ठप हो गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत करने के बाद बिजली सप्लाई को सोमवार की दोपहर को बहाल किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें