पूर्णिमा पर गडी माता मंदिर में उमडे़ श्रद्धालु
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में स्थित प्राचीन गडी माता मंदिर में शुक्रवार को पूर्णिमा के उपलक्ष्य म
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 08:06 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:40 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे में स्थित प्राचीन गडी माता मंदिर में शुक्रवार को पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। जहां सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने मंदिर में माथा टेका व लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में सुबह दस बजे वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर हवन किया गया। जिसमें सुख एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई। उसके बाद कन्या पूजन कर भंडारा आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस मौके पर मां की चौकी भी हुई। जहां आए भक्तों ने परिवार में सुख शांति के लिए मां का आशिर्वाद लिया।
उल्लेखनीय है कि गडी माता मंदिर में हर माह पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भंडारा आयोजित होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें