Move to Jagran APP

कांगड़ी में जम्मू कश्मीर बैंक शाखा खोलने की उठाई मांग

संवाद सहयोगी सुंदरबनी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र की तहसील वेरीपत्तन में 2017 में मंजूर हुई जम्

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 May 2022 06:31 AM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 06:31 AM (IST)
कांगड़ी में जम्मू कश्मीर बैंक शाखा खोलने की उठाई मांग
कांगड़ी में जम्मू कश्मीर बैंक शाखा खोलने की उठाई मांग

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : जिले के सीमावर्ती क्षेत्र की तहसील वेरीपत्तन में 2017 में मंजूर हुई जम्मू कश्मीर बैंक शाखा पांच वर्ष बीत जाने के बाद नहीं खुल पाई। क्षेत्र में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा खोलने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है।

loksabha election banner

सीमावर्ती क्षेत्र के सरपंचों व पंचों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पांच वर्ष के लंबे अंतराल के बाद भी सीमावर्ती क्षेत्र में मंजूर हुई बैंक शाखा आज तक खुल नहीं पाई है। बैंक शाखा नहीं खुलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र के सरपंच अनिल कुमार, सरपंच रोशन लाल, सरपंच रुकमेष कुमारी, पंच जीत कुमार, पंच अशोक कुमार ने सरकार व प्रशासन पर सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

सीमावर्ती क्षेत्र की कांगड़ी पंचायत के सरपंच अनिल कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बाद मंजूर हुई बैंक शाखाएं खुल चुकी हैं, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र में अगस्त 2017 में मंजूर हुई बैंक शाखा आज तक खुल नहीं पाई है। मात्र हम लोगों को आश्वासन दिए जा रहे हैं। कांगड़ी के स्थानीय निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र की तहसील की दर्जनों पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को क्षेत्र में बैंकिग सुविधा नहीं होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में दर्जनों सरकारी स्कूलों के साथ, निजी स्कूल पूर्व सैनिकों सहित सीमावर्ती क्षेत्र कृषि व बागवानी का क्षेत्र भी है, ऐसी अवस्था में क्षेत्र के लोगों को कई किलोमीटर दूर बैंकिग सुविधाओं के लिए दूर जाना पड़ता है। अगर जल्द बैंक की शाखा नहीं खोली गई तो लोग अपनी जायज मांग को लेकर संघर्ष तेज कर देंगे। लोगों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की हजारों की आबादी को देखते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा क्षेत्र में जल्द से जल्द बैंक शाखा खोलने के निर्देश जारी करें। जम्मू कश्मीर बैंक शाखा क्षेत्र के लोगों की वर्षो पुरानी जायज मांग है, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों लोग सुंदरबनी की बैंक शाखाओं पर निर्भर हैं। पूर्व में बैंक शाखा खोलने के लिए मंत्री, सांसद, विधायक, जिला अधिकारी को पत्र सौंपा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

- ममता बंगवाल, पंच, पंचायत नाह वर्तमान समय में अधिकतर लेनदेन जम्मू कश्मीर बैंक में ही लोगों का होता है। सैकड़ों लोगों ने एटीएम कार्ड बनवाए हैं, लेकिन क्षेत्र के किसी भी हिस्से में एटीएम नहीं होने से पेंशन, केसीसी सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लेनदेन के लिए गरीब लोगों को सुंदरबनी जाना पड़ता है। सरकार को बहुत जल्द लोगों की वर्षो पुरानी मांग को पूरा करना चाहिए।

- जीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत अपर कांगड़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.