महंगाई और भ्रष्टाचार से से त्रस्त है जनता : रवींद्र
संवाद सहयोगी सुंदरबनी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार को हाथों ले
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 12:57 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 12:57 AM (IST)
संवाद सहयोगी सुंदरबनी : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार को हाथों लेते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से देश की जनता त्रस्त है। सरकार ने अच्छे दिन के वादे किए थे जो आज तक नहीं आए हैं। आम जनता महंगाई भ्रष्टाचार और त्रस्त होती जा रही है। लोग दिन-ब-दिन परेशान हो रहे हैं। हर तरफ लोगों के ध्यान को भटकाने की कोशिश की जा रही है। सरकार बिजली-पानी रोजगार महंगाई भ्रष्टाचार आदि सब मुद्दों पर फेल हो चुकी है। शर्मा ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। इससे लोगों में रोष पनप रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें