बहनों ने भाइयों को तिलक कर मांगी दीर्घायु
जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी व पुंछ जिले में शुक्रवार को भैया दूज का पर्व धूमधाम के स
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 06:44 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 06:44 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी व पुंछ जिले में शुक्रवार को भैया दूज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी आयु की कामना की। पर्व को लेकर सुबह से ही बहनों की भीड़ मंदिरों में उमड़नी शुरू हो गई थी। बहनें भगवान के चरणों से तिलक लेकर भाइयों के माथे पर सजा रही थीं। भगवान की पूजा करने के बाद बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिए। इस मौके पर मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में रौनक थी। शादीशुदा बहनों के घरों में जाकर भाइयों ने माथे पर तिलक लगवाया। वहीं पुंछ में भी भैया दूज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें