गणपति बप्पा के विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब
संवाद सहयोगी, नौशहरा : ठाकुरद्वारा में गणपति बप्पा के विसर्जन के उपलक्ष्य में जागरण का आयोजन किया गय
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:36 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : ठाकुरद्वारा में गणपति बप्पा के विसर्जन के उपलक्ष्य में जागरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माथा टेका एवं लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
ठाकुरद्वारा में एक सप्ताह पूर्व गणपति बप्पा की मूíत को स्थापित किया गया था। रविवार को इसका विसर्जन किया गया। इस उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा के संत श्री संतोष मुनि महाराज द्वारा लंगर का आयोजन किया गया था। सुबह बप्पा की विशेष पूजा की गई। उसके बाद लंगर लगाया गया। पांच बजे बप्पा विसर्जन के लिए विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो कि कि पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मिनावर नदी में पहुंची।
इस मौके पर पूरे नगर में हर तरफ गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष तुम फिर आना के जयकारे सुनाई दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें