40 माह का बकाया वेतन देने की मांग
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : पीएचई विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई वर्क्स एसोसिएशन के बै
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : पीएचई विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने पीएचई वर्क्स एसोसिएशन के बैनर तले कार्यालय परिसर में मासिक बैठक का आयोजन कर कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने 40 माह का बकाया वेतन जारी करने की मांग की।
पीएचई वर्ग एसोसिएशन के प्रधान पुष्कर नाथ शर्मा ने कहा कि विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को कई दशकों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसआरओ 520 में तत्काल संशोधन किया जाना चाहिए, जिससे कर्मचारियों को राहत मिल सके। अस्थायी कर्मचारी आर्थिक तंगी का शिकार हैं। त्योहारों के मौके पर भी उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को बकाया देने के साथ विभाग में जल्द स्थायी किया जाए। इस मौके पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।