गोलीबारी के विरोध में पाकिस्तान का झंडा फूंका
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : पाकिस्तान की ओर से जम्मू संभाग के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्र के रिहायसी इलाक
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : पाकिस्तान की ओर से जम्मू संभाग के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्र के रिहायसी इलाकों में की जा रही बिना कारण गोलीबारी को लेकर लोगों में रोष है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध में पाकिस्तान का झंडा फुंककर कड़ा रोष जताया।
शहर के शिवा बाजार के कांगड़ी सड़क मार्ग पर सामाजिक कार्यकर्ता पंकज रैना ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकारों को आपस में तालमेल बनाकर पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। जिससे पाकिस्तान बिना कारण की जाने वाली गोली गोलीबारी से बाज आए। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना भी की और कहा कि अब समय आ गया है कि मुंह तोड़ जवाब बातों से नहीं हथियारों से देना होगा। उन्होंने कहा कि करीब एक लाख लोग सीमा क्षेत्रों के गांवों से उजड़ चुके हैं। जिनके सीने में बहुत दर्द है। इस दर्द की महरम यही है कि केंद्र सरकार को कठोर कदम उठाते हुए पाकिस्तान पर कार्यवाही करनी चाहिए। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को पुख्ता बनाना चाहिए। इस दौरान उपस्थित काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान का झंडा फूंक कर रोष जताया।