राजौरी में लगातार चढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, 36 नए संक्रमित
राजौरी जिले की हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 36 नए संक्रमित मिले। इनमें 13 नौशहरा के हैं। इससे पहले रविवार को 27 संक्रमित मिले थे।
जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी जिले की हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 36 नए संक्रमित मिले। इनमें 13 नौशहरा के हैं। इससे पहले रविवार को 27 संक्रमित मिले थे। स्थिति की नजाकत को देखते हुए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन को और कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। लोगों को बार-बार घरों में ही रहने की अपील की जा रही है।
अतिरिक्त जिला आयुक्त ठाकुर शेर सिंह ने कहा कि वायरस को रोकने के लिए कुछ और क्षेत्रों में रेड जोन घोषित किए जाएंगे। इस पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि राजौरी शहर के कुछ हिस्सों में से आठ और राजौरी के पास पालमा गांव से दो लोगों पॉजिटिव आए हैं। इसी तरह बुद्धल से चार और सुंदरबनी से पांच, दोनों रेड जोन क्षेत्र पहले से ही घोषित हैं। दरहाल रेड जोन क्षेत्र से एक नया संक्रमित मिला है। तीन संक्रमितों का यात्रा इतिहास है। नौशहरा से 13 लोग संक्रमित मिले हैं।
एडीसी ने कहा कि जिले में 2348 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 36 संक्रमित मिले। जिस तरह से मामले तेजी से सामने आ रहे है उसे देखते हुए अब लॉकडाउन में और सख्ती की जाएगी। लोग प्रशासन प्रशासन का साथ दें और निर्देशों का पालन करें। बेवजह कोई घर से न निकलें। इसमें खुद की और परिवार की भलाई है। बिना मास्क के घर से बाहर कदापि न निकलें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।