तेंदुए ने 13 बकरियों को मारा
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के गांव मंग्योट में वीरवार देर रात तेंदुए ने 13 बकरियों को अपना शिकार ब
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के गांव मंग्योट में वीरवार देर रात तेंदुए ने 13 बकरियों को अपना शिकार बनाया। तेंदुए के हमले में पांच बकरियां घायल हो गई।
जानकारी क अनुसार, यशपाल पुत्र कुलदीप राज निवासी गांव मंग्योट रात में अपने मवेशियों को बाड़े में बांध कर अपने घर चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह बाड़े में मवेशियों को खोलने के लिए गया तो देखा कि 13 बकरियां मरी हुई हैं, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल थीं। मवेशियों के कमरे के अंदर पांव के निशान से पहचाना गया कि इनकी मौत तेंदुए के काटने से हुई। यशपाल ने तत्काल इसकी रिपोर्ट बनाकर वन जीव संरक्षण विभाग को दे दी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दस वर्षो से आए दिन तेंदुए मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने वन्यजीव संरक्षण विभाग से मांग की है कि जल्द क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए ताकि मवेशियों के साथ आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।