क्वारंटाइन में रखे 11 लोगों को भेजा घर
पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में 11 लोगों को प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन में रखा गया था। इन लोगों ने नमूनों को जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी भेजा गया था।
जागरण संवाददाता, राजौरी : पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में 11 लोगों को प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन में रखा गया था। इन लोगों ने नमूनों को जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी भेजा गया था। सभी के नमूने निगेटिव आने पर इन 11 संदिग्ध लोगों को घर भेज दिया। इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों ने तालियां बजा कर रहे घरों को रवाना किया।
मेंढर में प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के 11 संदिग्ध लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। 14 दिनों तक यह लोग क्वारंटाइन केंद्र में रहे और इनकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई। इसके बाद प्रशासन ने वीरवार को इन लोगों को घरों को भेज दिया। क्वारंटाइन केंद्र से बाहर आने पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने तालियां बजा कर इसे घरों की तरफ रवाना किया। क्वारंटाइन में रह रहे 11 लोगों के परिवार के सदस्य भी इन्हें लेने के लिए आए हुए थे।