Move to Jagran APP

टिप्पर दुर्घटना में चालक सहित दो घायल

पुंछ जिले की मेंढर तहसील के अछाद-पुंछ-मेंढर मुख्य सड़क पर वीरवार को एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 05:54 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:19 AM (IST)
टिप्पर दुर्घटना में चालक सहित दो घायल
टिप्पर दुर्घटना में चालक सहित दो घायल

संवाद सहयोगी, पुंछ : पुंछ जिले की मेंढर तहसील के अछाद-पुंछ-मेंढर मुख्य सड़क पर वीरवार को एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर बाद पुंछ से मेंढर की तरफ जा रहे टिप्पर (जेके12-2468) का स्टेयरिग अछाद के करीब एक मोड़ पर लॉक हो गया। इससे टिप्पर पर से चालक का संतुलन नहीं रहा और वह दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना में टिप्पर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और सेना की आरओपी के जवानों ने कड़ी मेहनत से दोनों घायलों को टिप्पर से निकाल कर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हैं। वहीं पुलिस स्टेशन मेंढर में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.