Move to Jagran APP

नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

संवाद सहयोगी पुंछ नेहरू युवा केंद्र राजौरी ने रविवार को सुंदरबनी के पहाड़ी क्षेत्र की प

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:47 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:47 AM (IST)
नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया
नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

संवाद सहयोगी, पुंछ : नेहरू युवा केंद्र राजौरी ने रविवार को सुंदरबनी के पहाड़ी क्षेत्र की पंचायत हाथल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जम्मू कश्मीर आर्ट एंड कल्चर काउंसिल के प्रधान अमरजीत शर्मा ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। प्रत्येक प्रदेशवासी को हमारे राष्ट्र के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी नेताजी की जयंती को आज पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी का नाम हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में गिना जाता है। इतिहास में सुभाष चंद्र बोस जैसे व्यक्ति बहुत बिरले ही देखने को मिलते हैं। इस साल भारत नेताजी की 125वीं जयंती मना रहा है। वह एक वीर सैनिक, योद्धा, महान सेनापति और कुशल राजनीतिज्ञ थे।

इस मौके पर राजकुमार, विवेक शर्मा, मनीष कुमार, रेखा रानी, अतुल शर्मा, संध्या शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कालाकोट कस्बे में कांग्रेस की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा ने कहा कि नेताजी ने देश को आजाद करवाने में काफी अहम भूमिका निभाई। उनके इस कार्य को देश कभी नहीं भूल सकता।

इस अवसर पर विजय कुमार, हैप्पी शर्मा, चंद्रमोहन, दर्शन कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए नेताजी को श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.