Move to Jagran APP

श्रद्धा से याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

संवाद सहयोगी पुंछ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 06:12 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 06:12 AM (IST)
श्रद्धा से याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

संवाद सहयोगी, पुंछ : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने देश विकास में उनके योगदान को याद किया।

loksabha election banner

शनिवार को सुंदरबनी कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई । कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। कांग्रेस ब्लाक प्रधान नैनचंद शर्मा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश के ही नहीं विश्व के नेता थे उन्होंने अपने कार्यकाल में अनगिनत महत्वपूर्ण योजनाएं जिसमें संचार क्रांति टेक्नोलाजी, 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था बेरोजगारी दूर करना, महिलाओं का सशक्तीकरण समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं देश में शुरू की थी। इन्हीं सब योजनाओं के कारण देश प्रगति की ओर अग्रसर तेजी से हुआ था। उन्होंने कहा स्व. राजीव गांधी सरल स्वभाव एवं जनता में बेहद प्रिय नेता थे। उनके निधन से कांग्रेस को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को भारी क्षति पहुंची थी देश ने एक होनहार और युवा नेता को खो दिया था्र।

उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता ने देश को कंप्यूटर युग में प्रवेश करने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता के लिए जो कार्य किए वह अतुलनीय हैं। ऐसी आधुनिक सोच के लोग धरती पर विरले जन्म लेते हैं हमें उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बोलते हुए युवा नेता योगराज शर्मा ने कहा राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनकी शादी 1968 में सोनिया गांधी से हुई थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनकी संतान हैं। राजीव गांधी ने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की कमान संभाली थी। अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण करने के बाद वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने। उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक प्रधान अजीत सिंह युवा नेता योगराज शर्मा, ब्लॉक प्रधान तीर्थ राम, विनोद शर्मा, अशोक कुमार, सोनू कोहली, राजकुमार, ओम प्रकाश, जोगिदर पाल, अश्विनी कुमार, बाबूराम शर्मा, रमेश कुमार, शमशेर सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.