परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
जागरण संवाददाता पुंछ राज्य प्रशासन के प्रमुख सचिव रविवार को पुंछ का दौरा कर संबंधित विभा
जागरण संवाददाता, पुंछ : राज्य प्रशासन के प्रमुख सचिव रविवार को पुंछ का दौरा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिले और क्षेत्र में आ रही लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने श्री गुरुद्वारा डेरा संत पुरा नगाली साहिब में पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।
रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र पुंछ जिले का दौरा कर पशु एवं भेड़पालन, परिवहन, मछली पालन विभाग के प्रशासनिक प्रमुख सचिव डॉक्टर असगर हसन ने लोगों की परेशानियां जानी। इस मौके पर युगल शर्मा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पुंछ के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। लोगों की समस्या सुनने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर खरा उतरने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई हो रही है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही जिन मार्गो पर यात्री वाहनों की कमी है, उसे भी जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गोलाबारी में जिन सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने लोगों को समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों, विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, डॉ. सामून ने सिखों के ऐतिहासिक धाíमक स्थल डेरा संत पूरा नगाली साहिब पुंछ का दौरा किया, जहां कमेटी के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।