नगर में जाम बना लोगों की मुसीबत
जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रही है। पहले भी दिन में जाम लगता थ
जागरण संवाददाता, राजौरी :
नगर के लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रही है। पहले भी दिन में जाम लगता था, लेकिन अब रात्रि के समय भी नगर की सड़कों पर घंटों जाम लगने लगा है। जिस कारण से आम लोगों के साथ साथ दुकानदारों को भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस जाम की समस्या को दूर करने के लिए कोई भी प्रयास ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
रविवार की देर शाम जवाहर नगर मार्ग पर तीन घंटों से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जिस कारण से दुकानदारों के साथ आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी राजेश शर्मा, अशोक कुमार, सुरेंद्र शर्मा, रविकांत आदि ने कहा की इस जाम कि समस्या से निजात दिलवाने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या को दूर करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। दिन के समय तो पुलिस के जवान क्षेत्र में तैनात रहते है, लेकिन इसके बावजूद भी जाम लगा रहता है, रात के समय में तो कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं होता तो जाम की स्थिति काफी गंभीर हो जाती है।