भूमि विवाद में सात घायल
जागरण संवाददाता पुंछ जिले की मेंढर तहसील के टोपा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो परि
जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले की मेंढर तहसील के टोपा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिसक झड़प में दोनों गुटों के सात लोग घायल हो गए। उन्हें उपजिला अस्पताल मेंढर में लाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दो परिवारों के सदस्यों के बीच जमीन के एक हिस्से को लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों गुटों में बहस शुरू हुई और कुछ ही समय में दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस हिसक झड़प में सात लोग घायल हो गए जिनमें ताहिर इकबाल, रुखसाना कौसर, आशियाना कौसर, मुहम्मद खलीक, फरजाना कौसर, एजाज अहमद व जुल्फिकार अली शामिल हैं। इन सभी का उपचार उपजिला अस्पताल मेंढर में किया जा रहा है।