टाटा सूमो खाई में गिरी, छह लोग घायल
पुंछ जिले की मेंढर तहसील के गुरसाई गांव में मंगलवार को एक टाटा सूमो चालक नियंत्रण से बाहर होकर सडक से खाई में गिरी। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:20 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : पुंछ जिले की मेंढर तहसील के गुरसाई गांव में मंगलवार को एक टाटा सूमो चालक नियंत्रण से बाहर होकर सडक से खाई में गिरी। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान वाजिद खान , मुहम्मद नसीम, साहिरा नसीम, मुहम्मद इस्सक, रुक्साना कौसर सभी निवासी कसोट गुरसाई और वाहन चालक मुहम्मद अयूब निवासी हरमुट्टा मेंढर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें