सड़क हादसों में एक की मौत एक घायल
जिले की मंडी और मेंढर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक वाहन चालक घायल हो गया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान सदाकत हुसैन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी गांव गलुथा के रूप में हुई है।
संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले की मंडी और मेंढर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक वाहन चालक घायल हो गया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान सदाकत हुसैन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी गांव गलुथा के रूप में हुई है।
पुंछ जिले की मेंढर तहसील में सोमवार को सदाकत हुसैन अपने गांव गांव गलुथा से बाइक पर सवार होकर मेंढर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक एक मोड़ पर फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सदाकत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उप जिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही दूसरी दुर्घटना जिला की मंडी तहसील के बस स्टैंड के नजदीक घटी हुई। टिप्पर नंबर जेके02एएल- 2821 की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार मुख्तयार अहमद निवासी गांव बेदार मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उप जिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां पर उस का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।