युवा जोड़ो अभियान के तहत भाजयुमो ने निकाली रैली
संवाद सहयोगी पुंछ पुंछ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से एक विशाल रैली निकाली
संवाद सहयोगी, पुंछ : पुंछ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से एक विशाल रैली निकाली गई। इसके बाद जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
शनिवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जम्वाल में पुंछ नगर में युवा जोड़ों संकल्प अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली पुंछ नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए परेड पार्क पुंछ में समाप्त हुई। पार्क में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं लाभकारी हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जम्वाल ने कहा कि प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं तक प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को पहुंचाएंगे। युवा जोड़ो संकल्प अभियान के तहत 45 दिन तक ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ेंगे।
विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स
संवाद सहयोगी, कटड़ा : भारत स्काउट एंड गाइड टीम जिला रियासी द्वारा कटड़ा के पास गांव ककड़ियाल के ग्रीन फील्ड स्कूल में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास को लेकर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक था 'फ्री बींग मी' यानी तनावमुक्त कैसे रहें। संचालक भारत स्काउट एंड गाइड जिला रियासी के ट्रेनिग कमिश्नर शेख इनायत उल्ला खान ने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थी विशेषकर लड़कियां डिप्रेशन का शिकार हो रही हैं। उनका हौसला बढ़ाना बहुत आवश्यक है। इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों से कहा गया कि वह अपने मन के विचारों को लेकर चित्र बनाएं। इसको लेकर बच्चों ने पेंटिग्स में भाग लिया। कार्यक्रम में ऑर्गेनाइजिग कमिश्नर भारत स्काउट एंड गाइड जुगल दुबे के साथ ही हारून मलिक ने बताया कि कैसे अपने आप को डिप्रेशन से बचा सकते हैं और नए जोश के साथ जिदगी में आगे बढ़ सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम और स्कूलों में भी होंगे। भारत स्काउट एंड गाइड का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में मानवता का पाठ पढ़ाना तथा आत्मनिर्भर बनाना है ताकि के वे आगे जाकर देश के विकास में अपना अहम योगदान दे सकें। इस मौके पर जिला सचिव भारत स्काउट एंड गाइड लाडी शर्मा, प्रिसिपल विजयलक्ष्मी के अलावा स्कूल के अध्यापक मौजूद थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।