Move to Jagran APP

भाजपा की नीतियों से आमजन परेशान

संवाद सहयोगी पुंछ कांग्रेस के देश व केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में चलाए जा रहे जन जागर

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 06:29 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 06:29 AM (IST)
भाजपा की नीतियों से आमजन परेशान
भाजपा की नीतियों से आमजन परेशान

संवाद सहयोगी, पुंछ : कांग्रेस के देश व केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत शुक्रवार को सुंदरबनी में रैली निकाली गई। इसकी अध्यक्षता पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रविद्र शर्मा ने की।

loksabha election banner

जम्मू कश्मीर में चुनावी सुगबुगाहट और डूबती नैया को बचाने के लिए कांग्रेस अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए जोर लगा रही है। कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई यह जन जागरण अभियान रैली सुंदरबनी रामलीला ग्राउंड से तहसील आफिस सुंदरबनी पहुंची। इस मौके पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा ने कहा देश व प्रदेश में कांग्रेस की ओर से भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से दुखी हो चुकी है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्प पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। देश में बढ़ती महंगाई गरीब जनता का खून चूस रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इस जनजागरण अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों की हर एक पंचायत में लेकर जाएगी। हर बार चुनाव के समय भाजपा के लोग तरह-तरह के मुद्दे लेकर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसे लोगों को चुनावों में जनता सबक सिखा देगी।

रविद्र शर्मा ने केंद्र सरकार से राजौरी और पुंछ जिलों को जल्द से जल्द एसटी का दर्जा देने की मांग को भी उठाया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक प्रधान नैन चंद शर्मा, कांग्रेसी युवा नेता योगराज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रविद्र शर्मा ने कहा कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को चार लाख का मुआवजा सरकार को देना चाहिए। इसके लिए सरकार पर कांग्रेस पार्टी पूरा दबाव बनाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.