मोर्टार शेल मिलने से फैली सनसनी
संवाद सहयोगी पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के सागला इलाके में शुक्रवार शाम को मोर्टार
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 07:46 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 07:46 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले की सुरनकोट तहसील के सागला इलाके में शुक्रवार शाम को मोर्टार शेल मिलने से दशहत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील के दूरदराज सागला इलाके के चनारावाली गांव में शाम को स्थानीय नागरिक खेतों में खेती के कार्य में जुटे हुए थे। अचानक उनकी नजर मोर्टार शेल पर पड़ने से वे घबरा गए। उन्होंने पहले इलाके के सरपंच को सूचित किया और गांव में मोर्टार शेल की जानकारी दी। सरपंच ने सुरनकोट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुरनकोट पुलिस और सेना के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर मोर्टार शेल को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सुरनकोट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें