पेड़ से गिरने से व्यक्तिकी मौत
संवाद सहयोगी पुंछ जिले के दूरदराज गाव कनुइया में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत हो ग
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 03:37 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले के दूरदराज गाव कनुइया में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मुहम्मद मंजूर पुत्र मुहम्मद बशीर निवासी अपर कनुइया बुधवार शाम को घर के नजदीक अखरोट के पेड़ से अखरोट तोड़ रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों और गाव के लोगों ने घायल अवस्था में तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें