Move to Jagran APP

पुंछ में हिमस्खलन, जवान शहीद, एक गंभीर

जागरण न्यूज नेटवर्क, पुंछ/श्रीनगर/जम्मू : जम्मू कश्मीर में मौसम जानलेवा बन गया है। पुंछ जिले के स

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 08:09 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 08:09 AM (IST)
पुंछ में हिमस्खलन, जवान शहीद, एक गंभीर
पुंछ में हिमस्खलन, जवान शहीद, एक गंभीर

जागरण न्यूज नेटवर्क, पुंछ/श्रीनगर/जम्मू : जम्मू कश्मीर में मौसम जानलेवा बन गया है। पुंछ जिले के साब्जियां सेक्टर में सीमा के निकट हुए हिमस्खलन में सेना का एक जवान शहीद और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहीद की पहचान लांस नायक सपन मेहरा निवासी कांगड़ा (हिमाचल) और घायल की सिपाही हरप्रीत ¨सह निवासी पंजाब के रूप में हुई है। इस बीच, वीरवार को मौसम में हल्के सुधार के साथ ही वादी में बर्फबारी तो नहीं हुई, लेकिन ठंड बरकरार रही। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात एकतरफा खुला, जबकि पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड़ लगातार बंद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर से शनिवार शाम तक फिर से बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। साथ ही उच्चपर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा भी बरकरार है।

prime article banner

पुंछ में हिमस्खलन :

पुंछ के साब्जियां सेक्टर में सीमा पर केके गली क्षेत्र में सेना के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ से हिमस्खलन हुआ और बर्फ का गोला लांस नायक सपन मेहरा व सिपाही हरप्रीत को अपने साथ लगभग दो सौ फिट नीचे ले गया। दोनों जवान रोमियो फोर्स की 40 आरआर में तैनात थे। उसी समय अन्य जवानों व अधिकारियों ने विपरीत मौसमी परिस्थितियों में बचाव कार्य शुरू करके दोनों जवानों को बर्फ के बीच से निकालकर पास के सैन्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान सपन मेहरा ने दम तोड़ दिया, जबकि सिपाही हरप्रीत ¨सह का उपचार जारी है। जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ वह साब्जियां सेक्टर का अग्रिम क्षेत्र है। मंगलवार देर रात से ही यहां पर बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो बुधवार देर रात तक जारी रहा।

बर्फबारी थमी, ठंड बरकरार : वादी में बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी का सिलसिला वीरवार को थम गया, लेकिन ठंड बरकरार रही। श्रीनगर समेत वादी के अधिकांश इलाकों में दिनभर हल्की धूप छाई रही। जम्मू में भी धूप खिली रही। इससे दिन के तापमान में भी थोड़ा सुधार आ गया। अलबत्ता, श्रीनगर को छोड़कर वादी के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदू के और नीचे चले जाने के कारण भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुलगर्म न्यूनतम तापमान -8.5 डिग्री के साथ वादी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान -7.3 डिग्री रहा। लेह क्षेत्र में न्यूनतम तापमान -13.3 व कारिगल में न्यूनतम -17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बनिहाल का न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, भद्रवाह का न्यूनतम माइनस 1.9 व अधिकतम 9.2 डिग्री रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री व अधिकतम 20.5 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर से बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। मौसम 6 जनवरी तक खराब रहेगा और इसके बाद सुधार होगा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे एक तरफा खुला रहा :

जवाहर सुरंग के निकट भारी बर्फबारी से बुधवार को बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे वीरवार को यातायात के लिए एकतरफा खुला रहा। इस दौरान रास्ते में फंसे सैकड़ों वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद जम्मू से अन्य वहानों को भी श्रीनगर रवाना होने की अनुमित दी गई। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, मौसम व सड़क की हालत ठीक रहने पर शुक्रवार को वाहनों को श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमित होगी। उधर, वादी को जम्मू संभाग के पुंछ व राजौरी से जोड़ने वाला एतिहासिक मुगल रोड़ बंद रहा। इस मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.