सम्मेलन में चिकित्सकों ने जांचा पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य
जागरण संवाददाता, पुंछ : रोमियो फोर्स की ओर से पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में पूर्व सैनिक सम्मेलन
जागरण संवाददाता, पुंछ :
रोमियो फोर्स की ओर से पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में पूर्व सैनिक सम्मेलन के साथ चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें रोमियो फोर्स के जीओसी मेजर जनरल पीएस बाजवा के साथ साथ अन्य सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सम्मेलन में 980 पूर्व सैनिकों, 43 वीर नारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने इनकी समस्याओं को भी सुना और हर समस्या को हल करने का आश्वासन भी दिया।
रैली के दौरान वीर नारियों के साथ साथ दिव्यांग हो चुके जवानों को भी सम्मानित किया गया। रोमियो फोर्स ने दिव्यांग हुए जवानों को स्कूटर भी भेंट किए। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के लिए कई स्टाल लगाए गए थे, जिससे पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ उठा सके।
रोमियो फोर्स के अधिकारियों ने कहा कि आम लोगों की सेवा हमारा फर्ज है। आप लोगों ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में लगा दिया यह सभी के लिए गर्व की बात है। आप लोगों की जो भी चाहे वह छोटी हो या बड़ी समस्या है वह हमारी समस्या है। लोगों की हर समस्या को दूर करने के लिए हमेशा ही तैयार हैं।
इस अवसर पर बड़े पैमाने पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों के साथ साथ क्षेत्र के लोगों का भी उपचार किया गया। उन्हें मुफ्त में दवाएं भी वितरित की गई। इस दौरान स्कूलों के विद्याíथयों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। रोमियो फोर्स के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्याíथयों को भी सम्मानित किया गया।